Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में आरएमएस बिलिंग सिस्टम में मेंटेनेंस:16 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, आपूर्ति सुचारू

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की आरएमएस बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन कार्य के कारण प्रदेशभर में बिजली से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। विभाग ने बताया कि यह कार्य 3 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे से 4 अप्रैल 2026 की दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान कुल 16 घंटे के लिए ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह बंद रहेगा। इस 16 घंटे की अवधि में यूपीपीसीएल और उससे संबद्ध सभी विद्युत वितरण कंपनियों—पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा केस्को—की डिजिटल सेवाएं प्रभावित होंगी। उपभोक्ता इस दौरान बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन और लोड बढ़ाने जैसी अन्य ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप भी अस्थायी रूप से निष्क्रिय रहेंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि इस अवधि में बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने इन खबरों को भ्रामक बताया है। यूपीपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन सेवाएं ही बाधित रहेंगी, जबकि बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य, विशेषकर बिजली बिल भुगतान, पूरे कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 5 लाख का माल जब्त:बांदा पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, गुटखा बनाने की मशीनें बरामद
    Next Article
    लखनऊ में खिलौने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:500 मीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार, 5 लाख का सामान जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment