Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लू का अलर्ट:तेज धूप के साथ चलेंगे गर्म हवा का झोंके, 26 अप्रैल के बाद मिलेगी राहत

    11 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से तेज चटक धूप निकली है। दिन में गर्म हवा के थपेड़े चलते रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 11 फीसदी रही है। लखनऊ में लू का अलर्ट राजधानी लखनऊ में 25 और 26 अप्रैल को लू चलने की संभावना जताई गई है। 26 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो धीरे-धीरे पूर्वी यूपी की ओर बढ़ेगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और 27 अप्रैल के बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 27 अप्रैल तक प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर और अलीगढ़ के साथ पूर्वांचल के हरदोई, वाराणसी और प्रयागराज में लू की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्म रातें भी पड़ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में शादी से लौट रही बारात की कार पलटी:3 की मौत, 4 घायल; चालक ट्रॉमा सेंटर रेफर
    Next Article
    अपर मुख्य सचिव ने MLN मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण:स्वास्थ्य सेवा में सुधार के निर्देश, जनता की शिकायतों के निस्तारण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment