Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर मुख्य सचिव ने MLN मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण:स्वास्थ्य सेवा में सुधार के निर्देश, जनता की शिकायतों के निस्तारण पर जोर

    9 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) अमित घोष ने शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध अस्पतालों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए और अस्पताल की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। ACS ने अस्पताल की क्षमता को बढ़ाकर 2000 बेड तक करने की योजना पर अपनी सहमति दे दी है। इससे क्षेत्र के मरीजों को भर्ती होने में आसानी होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सा मशीनों का नियमित रखरखाव (Maintenance) सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए किसी सक्षम बाहरी एजेंसी के माध्यम से एक सुदृढ़ सिस्टम विकसित करने को कहा गया है।भीषण गर्मी के बावजूद प्रतिदिन लगभग 3,000 मरीजों की OPD को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए प्रशासन की सराहना की गई। ​प्रशासनिक कड़ाई और औचक निरीक्षण ​मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान अमित घोष ने जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMOs) को आदेश दिया कि ​सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC-PHC) का नियमित औचक निरीक्षण करें। ​कुल निरीक्षणों में से कम से कम 30 प्रतिशत निरीक्षण रात्रि के समय किए जाएं ताकि आपातकालीन सेवाओं की वास्तविकता पता चल सके। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.के. पांडेय, उप प्राचार्य डॉ. मोहित जैन और अन्य वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे। ACS ने कैथ लैब, कार्डियोलॉजी विभाग और हॉस्टल व्यवस्था का भी जायजा लिया और क्रिटिकल केयर सेवाओं को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लू का अलर्ट:तेज धूप के साथ चलेंगे गर्म हवा का झोंके, 26 अप्रैल के बाद मिलेगी राहत
    Next Article
    गाजियाबाद में सुबह से भीषण गर्मी:26 अप्रैल से फिर मौसम बदलने की संभाववना, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment