Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'मंगल महोत्सव-2026' का शुभारंभ:बड़ा मंगल को श्रद्धा, स्वच्छता और संस्कार से जोड़ने की पहल

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ शहर की आस्था और परंपरा से जुड़े ‘बड़ा मंगल’ को इस बार एक नया रूप देने की पहल शुरू हो गई है। गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में मंगलमान परिवार की ओर से 'मंगल महोत्सव-2026' का भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का थीम रहा—'श्रद्धा भी, स्वच्छता भी, संस्कार भी', जिसने सभी का ध्यान खींचा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि के राष्ट्रीय सह प्रमुख राकेश जैन ने कहा कि आस्था के साथ स्वच्छता को जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने ‘बड़ा मंगल’ को पर्यावरण के अनुकूल और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। हरियाली और बेहतर प्रबंधन को लेकर कई पहल महोत्सव में ‘मंगल महोत्सव’ की विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें स्वच्छता, हरियाली और बेहतर प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं। इसके साथ ही ‘हनुमत ई-भंडारा’ और ‘डिजिटल बर्तन बैंक’ का लोकार्पण भी किया गया, जो आयोजन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम का एक खास आकर्षण ‘मंगल संवाद’ रहा, जहां ‘मंगल दूतों’ और अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर समाज मिलकर प्रयास करे तो ‘बड़ा मंगल’ को स्वच्छ, हरित और अनुशासित बनाया जा सकता है।मंगलमान अभियान की इस पहल को शहर में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जिससे परंपरा के साथ आधुनिक सोच का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व आईएएस अनीता भटनागर जैन, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द राव, डॉ. विवेक तांगड़ी और पूर्व आईजी राजेश पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'पावर विजन 2047' पर व्याख्यान:ऊर्जा आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य पर चर्चा
    Next Article
    थाने में युवक ने लगाया फंदा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:बागपत में SP बोले- अस्पताल में मौत, चोरी के केस में घर से उठाया था, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment