Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिला मरीज से वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की:टॉयलेट में घुसकर बैडटच किया, चिल्लाने पर लोगों ने पकड़ा; बोला- सिगरेट पीने गया था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निरालानगर स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में बुधवार देररात न्यूरो मरीज से वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ की। वह महिला मरीज टॉयलेट गई थी। पीछे से वार्ड बॉय अनीस भी घुस गया। उसने मरीज से बैडटच किया। ऐसा करते ही मरीज चिल्लाई। उसका शोर सुनकर लोग दौड़कर आ गए। टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो आरोपी अनीस बाहर निकला। उसे लोगों ने पकड़ लिया। पूछने पर कहने लगा कि मैं सिगरेट पीने गया था। इसके अलावा मैंने कुछ नहीं किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस उसके बयान की सत्यता की जांच कर रही है। छेड़छाड़ का मुकदमा किया है। महानगर एसीपी अंकित कुमार के मुताबिक, मरीज के घरवालों की तहरीर पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आरोपी वार्ड बॉय को नौकरी से निकाल दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सरयू नदी में डूबे किशोर का शव बरामद:गोला के देवई-पीपर में 36 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया था अभियान
    Next Article
    मथुरा जेल में बंदी ने किया सुसाइड:जमानत न मिलने से परेशान था, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment