Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिला प्रधानों को नारीश्री सम्मान 2026:महिला आयोग लगातार एक सप्ताह तक समस्याओं की करेगी सुनवाई, 8 मार्च को महिला सम्मान दिवस

    3 hours ago

    1

    0

    8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर महिला आयोग की तरफ से महिलाओं को गिफ्ट दिया जाएगा। इसमें एक सप्ताह 13 मार्तच तक लगातार महिलाओं की शिकायतओं की सुनवाई की जाएगी। इसमें प्रदेश के हर जिले में महिलाओं की समस्या को सुनी जाएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग से करीब 1600 केस भी आए हैं। इन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में शिकायतें पेंडिंग नहीं हैं। इसके साथ ही महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए कैंप भी लगाया जाएगा। महिला प्रधानों को नारी श्री सम्मान सरल केयर फाउंडेशन के द्वारा एमडी ट्रेड लाइन के सहयोग से 8 मार्च अंतर्राष्टीय महिला’ दिवस की पूर्व संध्या पर 'नारीश्री महिला ग्राम प्रधान सम्मान 2026 उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबिता सिंह के द्वारा लखनऊ की मोहनलाल गंज तहसील की 21 महिला प्रधानों को निगोहां स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण में ग्राम प्रधानो की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया था।्र अध्यक्ष बोली महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही मुख्य अतिथि डॉ बबिता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को अंतिम पंक्ति तक सम्मान दिलाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और गांव की सरकार में महिला प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो काम समाज के लिए किया जाता है, वही हमेशा याद किया जाता है। भारत की संस्कृति की पहचान उसके संस्कारों से है और उन संस्कारों को जीवित रखने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। डॉक्टर बबीता सिंह चौहान ने कहा की ‘हर दिन महिलाओं का होता है 8 मार्च महिला सम्मान दिवस के लिए मनाया जाता है’ विशिष्ट अतिथि एसीपी विकास कुमार पांडे ने कहा कि महिलाएं आज नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने महिला प्रधानों से गांवों में शिक्षा, सुरक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही संस्था की अध्यक्ष रीताने कहा कि महिला प्रधानों ने गांव के विकास और सामाजिक जागरूकता में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ग्राम प्रधान सम्मान जिन महिला प्रधानो को सरल केयर नारीश्री सम्मान 2026 दिया गया। उनमें उर्मिला द्विवेदी, ग्राम अघैया,नीरज ग्राम लालपुर, राजकुमारी ग्राम दखिना, रीना सिंह ग्राम नंदौली, कुसुमलता सोनी ग्राम भगवानपुर, आनंद रानी ग्राम शेरपुर लवल, अनुपम ग्राम बैरीसालपुर, विद्या देवी ग्राम ब्रहमदासपुर, श्यामादेवी ग्राम उदयपुर, कमलेश कुमारी ग्राम टिकरा, निर्मला पाल ग्राम दयालपुर, नीता ग्राम हुलासखेडा, नेहा साहू ग्राम मंगटैइया, दीपिका यादव ग्राम डिघारी, सरिता ग्राम मेंहदौली, प्रियंका ग्राम भीलमपुर, माया ग्राम कुशमौरा, रेनू अवस्थी ग्राम जबरौली, इलमा बानो प्रधान मीरानपुर, गीता प्रधान भदेसुवा और राजवती ग्राम ग्राम परसपुर ठठ्ठा शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल:म्यूजिकल होली कार्यक्रम में सुनाएंगे गाने, दर्शकों को 1 घंटे से इंतजार
    Next Article
    कासगंज महिला हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार,:मुख्य आरोपी अभी भी फरार अमापुर में 5 मार्च को हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment