Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महाशिवरात्रि पर नशा विरोधी अभियान:दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने दिया जागरूकता का संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के बोध प्रकल्प ने लखनऊ में एक विशेष संगीतमय एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वृन्दावन योजना में 'संकल्प नशा विरोधी अभियान' के तहत आयोजित किया गया था। इसका केंद्रीय विषय 'क्या भगवान शिव नशा करते थे?' रहा, जिसने युवाओं और श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक जागरूकता का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। युवा परिवार सेवा समिति ने इस अवसर पर एक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।संगीत, भावपूर्ण अभिनय और विचारोत्तेजक वक्तव्यों के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ी प्रचलित भ्रांतियों को तर्कसंगत और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से स्पष्ट किया गया। नाटिका में यह दर्शाया गया कि भगवान शिव नशे के नहीं, बल्कि आत्मसंयम, जागरूकता और आंतरिक शक्ति के प्रतीक हैं। भ्रांतियों को तर्कसंगत स्पष्ट किया गया कार्यक्रम के दौरान युवाओं को यह संदेश दिया गया कि जीवन की चुनौतियों से भागना समाधान नहीं है। धैर्य, विवेक और संतुलन के साथ परिस्थितियों का सामना करना ही सच्ची बहादुरी है। वक्ताओं ने नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए साध्वी सुदेष्णा भारती ने कहा कि आज के दौर में वही व्यक्ति सच्चा नायक है, जो अपने मन और इच्छाओं पर नियंत्रण रखकर समाज के लिए प्रेरणा बनता है।महाशिवरात्रि पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का मजबूत संदेश देकर लोगों के बीच जागरूकता और संकल्प को सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में कक्षा 9 के छात्र की मौत:साथी गंभीर रूप से घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक मार्ग पर बुलेट-पिकअप में टक्कर
    Next Article
    गोरखपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:घर से बुलाकर ले गए दोस्त, झगड़े के बाद मारा, रोड जाम कर भीड़ ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment