Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आइसक्रीम पॉर्लर संचालक की रिश्ते के मामा ने हत्या कर दी। उसका शव केले के खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। मृतक सचिन सिंह (22) साल इंद्रपुरी कॉलोनी, मड़ियांव का रहने वाला था। सोमवार रात करीब 9 बजे अपने रिश्ते के मामा ब्रजेश सिंह के साथ उसके गांव अकबरपुर आया था। मंगलवार सुबह सचिन सिंह का शव ब्रजेश के केले के खेत में मिला। मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आया है कि दोनों ने साथ में शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात पर हुए विवाद के बाद मामा ने भांजे का गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि, हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हुई। देखिए 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… सचिन सिंह जानकीपुरम के यादव चौराहे पर आइसक्रीम पार्लर चलाता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे रिश्ते का मामा ब्रजेश सिंह सचिन को अपने साथ अपने घर ले गया। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ब्रजेश सिंह के बड़े भाई पौरूष सिंह को गांव के एक युवक ने बताया कि ब्रजेश ने सचिन की हत्या कर दी है। आरोपी के बड़े भाई ने परिजनों को दी सूचना परिजनों ने बताया कि पौरूष सिंह ने IIM रोड काशीराम कॉलोनी में रहने वाले अपने मामा सतेंद्र सिंह (सचिन के नाना भी हैं) को घटना की जानकारी दी। सतेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी राम शंकर सिंह को दी। बेटे की हत्या की खबर सुनकर राम शंकर सिंह सत्येंद्र सिंह यानी अपनी ससुराल पहुंचे। वहां से परिजनों के साथ मड़ियांव थाने गए और पूरा घटनाक्रम बताया। केले के खेत में मिला शव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस और परिजनों के साथ वह लोग अकबपुर में ब्रजेश सिंह के केले के खेत में पहुंचे। वहां सचिन का शव मिला। शरीर पर नेक्कर और बनियान थी। गले पर रस्सी से कसाने का निशान था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इटौंजा से पकड़ा गया आरोपी ब्रजेश सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ब्रजेश घर से भाग गया था। उसका मोबाइल भी बंद था। उसके परिचितों से पूदताछ की गई तो पता चला कि वह इटौंजा में है। इस पर उसके बड़े भाई पौरुष उसके पास गए। कहा कि उसे कुछ नहीं होने देंगे और उसे बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सचिन और ब्रजेश रिश्ते के मामा-भांजे थे, लेकिन दोनों बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोनों साथ में घूमते-फिरते थे। रिश्तेदारी आदि में भी साथ ही जाते थे। ब्रजेश ने सचिन की किस बात को लेकर हत्या कर दी यह पता नहीं चला है। रात में मां को किया था फोन परिजनों ने बताया कि सचिन सोमवार रात में ठीक था। रात में करीब 10 बजे उसने अपनी मां को फोन किया था। उन्हें बताया था कि वह ब्रजेश मामा के घर पर है। वहीं से सुबह आइसक्रीम पार्लर जाएगा। मंगलवार सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली। सचिन का शव ब्रजेश के घर से करीब 500 मीटर दूर मिला। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कराने वाला सपा नेता निकला:अखिलेश के साथ तस्वीर, उपचुनाव में प्रभारी रह चुका; लग्जरी गाड़ियों का शौकीन लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता दिनेश यादव सपा की लोहिया वाहिनी का पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निकला। वह 2020-21 में प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान बतौर पार्टी प्रभारी काम कर चुका है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाड़ियों के बकाया टैक्स पर 100% जुर्माना माफ होगा:सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ाया जाएगा; योगी कैबिनेट में आज 16 प्रस्ताव पास होंगे
    Next Article
    गोरखपुर में 2 फर्जी IAS, 1 नकली IPS का भंडाफोड़:SDM को भी मार चुके हैं थप्पड़, 4 गर्लफ्रेंड बनाई; लखपति घर में रचाई शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment