Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मानसून पड़ा सुस्त, 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी:सुबह से निकली तेज धूप, 7 जुलाई से झमाझम बारिश का अलर्ट

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शनिवार सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने से गर्मी का असर फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन उमस और गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार कम हैं। अगले 3 दिन भीषण गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। हालांकि, 7 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और शहर में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है। 2 तस्वीरें देखिए… शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 53 फीसदी दर्ज की गई। इस बीच शुक्रवार को तड़के बारिश भी हुई, लेकिन इसके बाद पूरे दिन उमस बरकरार रही। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। मानसून आने के बाद भी राहत नहीं लखनऊ में 2 जुलाई को मानसून की एंट्री हुई है। इसके बाद 3 जुलाई तक रह-रह कर बारिश हुई है। इस बीच 2 जुलाई से 3 जुलाई तक 6.4 मिलीमीटर बरसात हुई। जबकि 1 जून से 3 जुलाई तक लखनऊ में कुल बरसात करीब 29 मिलीमीटर हुई है। यह सामान्य से कम बारिश है। लेकिन तापमान में दो दिन गिरावट के बाद फिर से पारा बढ़ने लगा है। ऐसे में फिलहाल लोगों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, मानसून के दौरान लखनऊ में सामान्य से कम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके कारण खेती के साथ में अन्य पानी के स्रोतों पर भी असर पड़ेगा। 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी लखनऊ में फिलहाल 3 दिनों तक तेज चटक धूप और उमस के बीच मौसम का मिला जुला असर देखने को मिलेगा। यहां पर बादल भी छाए रह सकते हैं, हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके बाद 7 जुलाई के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 30 जून को मानसून आया था और 2 जुलाई तक यह पूरे प्रदेश में फैल गया था। फिलहाल कोई दूसरा मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मानसून की हवाएं दक्षिण की तरफ खिसक गई हैं। इसके अलावा राज्य में फिलहाल कोई दूसरा मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है।। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और उससे सटे जिलों में तो बारिश होती रहेगी। लेकिन बाकी इलाकों में बारिश बहुत कम या सीमित हो जाएगी, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से गर्मी और उमस हो सकती है। इन 3 दिनों के बीतने के बाद मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा और राज्य में बारिश का दौर दोबारा शुरू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा:ट्रैक्टर के पैसे के लेनदेन को लेकर था विवाद,बेटों संग घर में घुसकर की मारपीट
    Next Article
    समिट बिल्डिंग में नीचे पुलिस चौकी, ऊपर फर्जी कॉल सेंटर:LIU को भी 7 माह तक नहीं लगी भनक, हवाला के जरिए भारत आता था पैसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment