Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा:ट्रैक्टर के पैसे के लेनदेन को लेकर था विवाद,बेटों संग घर में घुसकर की मारपीट

    17 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के दुमेडी गांव में पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे एक परिवार पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए, लाठी-डंडों से मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। घटना में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुरेश चंद्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह अपने दोनों बेटों प्रबल और विजय के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान नगला खजुआ गांव निवासी गोपाल शर्मा, उनके पुत्र लोकेंद्र भारद्वाज और कृष्ण भारद्वाज, सत्यनारायण पुत्र रामहरि शर्मा तथा तीन अन्य लोग कार से उनके घर पहुंचे। घर में घुसकर की मारपीट आरोप है कि सभी लोग घर में घुस आए और सुरेश चंद्र शर्मा के दोनों बेटों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए। परिवार ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से हवा में फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी गाड़ी संख्या UP 81 CE 9990 और 24BH 6561 H से मौके से फरार हो गए। ट्रैक्टर के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद पीड़ित के अनुसार, कुछ समय पहले उन्होंने आरोपी गोपाल शर्मा से 3.30 लाख रुपये में एक ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे चार दिन बाद वापस कर दिया गया। हिसाब-किताब के अनुसार आरोपी पर उनके 80 हजार रुपये बकाया हैं। आरोप है कि इसके बावजूद गोपाल शर्मा उल्टा उनसे रूप से रुपये मांग रहा था और इसी बात को लेकर रंजिश रखे हुए था। चार लोग हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुर्गंध में जीने को मजबूर कांशीराम कॉलोनी के लोग:मुख्य रास्ते पर सीवर का पानी, सड़कें जर्जर; कल्याण सिंह वार्ड की बदहाल तस्वीर
    Next Article
    लखनऊ में मानसून पड़ा सुस्त, 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी:सुबह से निकली तेज धूप, 7 जुलाई से झमाझम बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment