Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मार्बल कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत:फ्लैट में फंदे से लटके मिले, बेटा बोला- हाथ बंधा और मुंह पर टेप था

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में गुरुवार शाम एक मार्बल कारोबारी का शव संदिग्ध हालात में फ्लैट के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। मुसाहिबगंज निवासी मो. इमरान (42) का ठाकुरगंज के घास मंडी में मकराना मार्बल के नाम से शोरूम है। परिवार ने बताया बृहस्पतिवार सुबह वह शोरूम के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। बेटे मोहम्मद हुजैल ने बताया कि पिता का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। पुलिस और मां को फोन से सूचना दी शाम करीब पांच बजे संदेह होने पर हुजैल जनरैलगंज स्थित दूसरे फ्लैट पहुंचे। वहां मेन गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो उनके पिता का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। हाथ बंधा था और मुंह पर टेप लगा था। यह देख उनकी चीख निकल गई। उन्होंने तुरंत पुलिस और मां नेहा परवीन को सूचना दी। सुसाइड नोट या संघर्ष के संकेत नहीं मिले सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने मौके की जांच की लेकिन फ्लैट से कोई सुसाइड नोट या संघर्ष के संकेत नहीं मिले। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि बेटे और पत्नी से पूछताछ में भी आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कारोबारी की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुंह पर टेप और हाथ बंधे होने की पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2013 की 29334 सहायक अध्यापक भर्ती मामला:याची की सहायक अध्यापक साइंस पद पर नियुक्ति पर विचार करने का निर्देश
    Next Article
    डीएम ने कन्या पूजन कर दिया सशक्तिकरण का संदेश:ललितपुर में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment