Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मुसलमानों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील:मौलाना जवाद बोले- भाषा के कॉलम में उर्दू लिखें, संस्कृति को बचाना जरूरी

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मजलिस उलमा-ए-हिंद की जनगणना को लेकर अपील। संगठन के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद ने कहा- जनगणना में गंभीरता के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जनगणना फॉर्म में अपनी मातृभाषा के कॉलम में पूरी जिम्मेदारी, जागरूकता और समझदारी के साथ “उर्दू” लिखें। फॉर्म वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद उसे अवश्य जांच लें ताकि आपकी जानकारी का सही पंजीकरण हो सके। फॉर्म में मातृभाषा के कॉलम में “उर्दू” दर्ज नहीं हो पाई है, तो उसके लिए पुनः आवेदन करें। मौलाना ने कहा- जनगणना केवल आबादी की गिनती नहीं है, बल्कि यह समुदायों की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। किसी भी भाषा बोलने वालों की सही संख्या ही उसके शैक्षिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक अधिकारों की मजबूती की आधारशिला बनती है। मातृभाषा के पंजीकरण में लापरवाही करेंगे उर्दू बोलने वाले अपनी मातृभाषा के पंजीकरण में लापरवाही करेंगे, तो इसके नकारात्मक प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के शैक्षिक अधिकारों, सरकारी प्रतिनिधित्व और भाषाई पहचान पर पड़ सकते हैं। मौलाना ने कहा हर व्यक्ति, हर परिवार जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाए। जनगणना कर्मचारियों को सही जानकारी दे। मातृभाषा के कॉलम में बिना किसी झिझक के “उर्दू” ही लिखें , ये उर्दू को बढ़ाने और बचाने का अवसर है। जुमा की नमाज में समाज को जागरूक किया जाए मौलाना ने सभी सामाजिक और सामुदायिक संगठनों से कहा आम आदमी को जागरूक करें। जागरूकता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। भाषा का सही पंजीकरण ही संस्कृति को बचाने की लड़ाई है। मौलाना ने कहा जुमा की नमाज में समाज को जागरूक किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर डायल-112 में 14 नए वाहन शामिल:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बोले - रिस्पॉन्स टाइम होगा बेहतर
    Next Article
    ऑटो चालक के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने पिया तेजाब:एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालने की दे रहा था धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment