Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो चालक के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने पिया तेजाब:एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालने की दे रहा था धमकी

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित ईदगाह में एक 20 वर्षीय युवती ने ऑटो चालक के ब्लैकमेलिंग से परेशान हो कर तेजाब पी लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ती चले गई। इसके बाद पीड़ित युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। और पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। पूरा मामला थाना रकाबगंज है। ब्लैकमेलिंग से परेशान,डिप्रेशन में आ कर पी लिया तेजाब पीड़िता के पिता ने थाना रकाबगंज में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि मेरी 20 साल की बेटी है। जिसे एक लकड़ा काफी दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपी सोहिल बेटी को लगातार बदनाम करने की धमकी दे रहा था। उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी से वो परेशान थी। उसे आए दिन ब्लेकमेल करता था। इससे वो काफी दिनों से परेशान चल रही थी। ब्लैकमेलिंग से वो डिप्रेशन में आ गई। इसके बाद उसने तेजाब पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ती गई। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना 26 अप्रेल की है। 5 दिन बाद मामले में FIR दर्ज कराई गई है। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद सभी बेटी के इलाज में लग गए थे। लड़की का भाई बाहर काम करता है। आगरा आने के बाद पिता ने थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सोहिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मुसलमानों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील:मौलाना जवाद बोले- भाषा के कॉलम में उर्दू लिखें, संस्कृति को बचाना जरूरी
    Next Article
    कानपुर देहात में 25 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:48 किलो अवैध गांजा बरामद, ओडिशा से लाकर करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment