Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मूसलाधार बारिश, अंधेरा छाया:3 दिन में 77.6 मिमी बरसात, मानसून का कोटा कंप्लीट होगा; अगले 5 दिन का येलो अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पिछले 3 दिन से सावन खूब बरस रहा है। 15, 16 और 17 अगस्त में कुल 77.6 मिमी बारिश हुई। वहीं, आज मंगलवार की शुरुआत घनों बादलों और रिमझिम बारिश से हुई। धूप नहीं निकली। 9 बजे के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी और अंधेरा जैसा छा गया। आज पूरे दिन बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को भी अलर्ट था और सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे तक 27.9 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन (19 से 23 अगस्त) इसी तरह बारिश होती रहेगी, जिसके चलते बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। इस साल पूरे सीजन में 349.9 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि, सामान्य बरसात का कोटा 438.5 मिलीमीटर है। यानी अभी तक लगभग 20 फीसदी कम बारिश हुई है। 6 तस्वीरें देखिए- 20, 21 और 22 अगस्त को होगी जोरदार बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दौरान लखनऊ में बारिश और तेज होने वाली है। 20, 21 और 22 अगस्त को जोरदार बारिश होगी। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण रुक-रुककर भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हवा में दबाव का सिस्टम बनने, मानसून की रेखा उत्तर की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है। मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा पर हमले के बाद 3 थानों से पहुंची पुलिस:लखनऊ में अवैध डेयरियों से 100 से ज्यादा भैंसें उठवाईं, पीएसी की कंपनी तैनात
    Next Article
    बरेली में गोवंशीय वध की तैयारी का खुलासा:पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment