Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मृत बेटे को अस्पताल में छोड़कर भागी मां:बोली- बाथरूम में फिसल गया था, शरीर पर पिटाई के निशान मिले

    1 day ago

    2

    0

    लखनऊ के लोहिया अस्पताल में एक मां अपने साढ़े चार साल के बेटे को छोड़कर भाग गई। वह शुक्रवार रात उसे घायल हालत में लेकर पहुंची थी। कुछ देर बाद महिला को जैसे ही पता चला कि बेटे की मौत हो गई है तो वह अस्पताल से भाग गई। अस्पताल प्रशासन के कई बार बुलाने पर महिला शनिवार सुबह 11 बजे वहां पहुंची। महिला ने अस्पताल में बताया था कि बच्चा नहाते समय बाथरूम में फिसलकर गिर गया था। जबकि, उसकी शरीर पर पिटाई के निशान से मामला संदिग्ध लग रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्चे की पिटाई से मौत की वजह सामने आई है। 2 बच्चे ससुराल में, बहन के पास रहती थी महिला बीघापुर उन्नाव के दिनेश कुमार की 15 साल पहले पूनम से शादी हुई थी। दोनों के तीन बेटे हैं- प्रदीप, अभिषेक और अहम। पति-पत्नी के रिश्तों में दिसंबर, 2025 में खटास आ गई। दिनेश के मुताबिक, दिसंबर में पूनम तीनों बच्चों को लेकर लखनऊ में अपनी बहन के पास रहने लगी। कुछ दिनों बाद उन्नाव लौटकर बच्चों को ससुराल में छोड़ दिया। खुद मायके बंधु खेड़ा चली गई। अप्रैल, 2026 में अचानक बीघापुर थाने पहुंची और बच्चों की कस्टडी मांगने लगी। पुलिस के सामने समझौते के बाद पूनम छोटे बेटे अहम को लेकर लखनऊ लौट आई। दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात लालगंज गांव के शिवशंकर मेरे पास आए। उन्होंने बताया कि तुम्हारे छोटे बेटे की मौत हो गई है। यह खबर मिलते ही मैं परिवार के साथ लखनऊ पहुंचा। बहन ने कहा- ससुराल जाओ तो उनसे भी अलग हुई दिनेश ने बताया कि पत्नी पूनम की बहन ने भी उसे ससुराल जाकर रहने की सलाह दी थी। पूनम इस बात से इतना नाराज हो गई कि उसने बहन का घर भी छोड़ दिया। वह किराये का कमरा लेकर छोटे बेटे के साथ अलग रहने लगी। न जाने कौन सी बात हुई कि मेरे बेटे की अचानक मौत हो गई। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया- बच्चे के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें पिटाई से मौत की बात सामने आई है। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- पति की हत्या करके बाथरूम में दफनाया, फर्श बनवाई : उसी पर नहाती रही, 45 दिन बाद खुलासा; बोली- पीटता था, इसलिए मार डाला आगरा में महिला ने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया। ऊपर से फर्श बनवा दी और उसी बाथरूम में रोजाना नहाती रही। 45 दिनों तक पुलिस और घरवालों को गुमराह किया। जांच के दौरान महिला पुलिस के साथ CCTV फुटेज देखती रही और रोने का नाटक करती रही। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव मैरिज करने वाली पत्नी ने पति को मार डाला:भाई बोला- बहनोई के साथ मिलकर हत्या की, बरेली में डॉक्टर ने दूसरी शादी की थी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:10 लाख शिक्षक–कर्मचारियों का 1 करोड़ तक का बीमा, बेसिक शिक्षा विभाग और SBI के बीच 8 जुलाई को समझौता होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment