Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में माटी कला बोर्ड की कार्यशाला:कारीगरों को दी गई योजनाओं की जानकारी व ट्रेंनिग

    3 hours ago

    2

    0

    राजधानी के केंद्रीय गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला, सेमिनार और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। इस मौके पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए प्रजापति समाज के लोगों और माटी कला से जुड़े कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माटी कला बोर्ड की योजनाओं, लोन प्रक्रिया और सब्सिडी से संबंधित जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने कारीगरों को बताया कि किस प्रकार वे बोर्ड के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकते हैं और उसके बाद सब्सिडी के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है। कारीगरों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर कार्यशाला में अधिकारियों ने कहा कि माटी कला से जुड़े कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत उन्हें आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। साथ ही यह भी बताया गया कि कई बार सब्सिडी लेने में तकनीकी या दस्तावेजी दिक्कतें आती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए विभाग द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है। सब्सिडी प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी कार्यक्रम के दौरान कारीगरों को यह समझाया गया कि लोन लेने के बाद किस प्रकार ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन किया जाता है। अधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया बताई, ताकि कारीगरों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रदेश भर से पहुंचे कारीगर इस एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग और माटी कला से जुड़े कारीगर शामिल हुए। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए। पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंत में माटी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों को सम्मानित भी किया गया। इससे कारीगरों का उत्साह बढ़ा और उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेली सेना की मांग पर ईओ ने निरीक्षण किया:राजाघाट पर मिट्टी, बोरियां हटवाने और विसर्जन कुंड बनाने का दिया आश्वासन
    Next Article
    मऊ न्यायालय परिसर में 11 दुकानों की नीलामी:25 मार्च को होगी प्रक्रिया, अपर न्यायाधीश ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment