Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मेयर-नगर आयुक्त का निरीक्षण:अंसल खेवली में सरकारी जमीन की होगी तारबाड़,अतिक्रमण रोकने की तैयारी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मेयर-सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन- 8 के हरिहरपुर और अंसल खेवली का निरीक्षण किया है। इस मौके पर जमीन का नगर निगम की तरफ से कोई योजना लाकर जमीन का सदुपयोग करने का निर्देश मेयर सुषमा खर्कवाल ने दिया है। इस दौरान नगर निगम की संपत्तियों का प्रभावी ढंग से निरीक्षण करने का भी निर्देश मेयर ने दिया। अतिक्रमण से रोकने के लिए उठाएं प्रभावी कदम मौके पर अधिकारियों से जमीन की वर्तमान स्थिति,मालिकाना हक, सीमांकन और उपयोग की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त ली। मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम की सभी खाली पड़ी भूमि का तत्काल प्रभाव से सीमांकन कराते हुए तारबाड़ एवं बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की संपत्तियों का संरक्षण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। सामुदायिक सुविधा विकसित करने के निर्देश इसके साथ ही मेयर ने निर्देश दिए कि इन खाली पड़ी जमीन का योजनाबद्ध तरीके से सदुपयोग किया जाए, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि आवश्यकता के अनुसार इन स्थलों पर सामुदायिक सुविधाएं, पार्किंग, व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य राजस्व सृजन से संबंधित परियोजनाएं विकसित की जा सकती हैं। इस संबंध में एक समग्र कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मेयर को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का पालन समयबद्ध तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी से रेप करने वाले को 10 साल की जेल:झांसी में 4 साल पहले अपहरण कर दरिंदगी की थी, 65 हजार जुर्माना
    Next Article
    किसान यूनियन ने 18 फरवरी को प्रदर्शन की घोषणा की:मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर जुटेंगे किसान, सरकार की नीतियों का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment