Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नितिन नवीन ने शर्माजी की चाय पी:बन-मक्खन, समोसा भी खाया; बोले- चायवाले का मजाक उड़ाने वाले आज हाशिये पर

    18 hours ago

    2

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ की मशहूर शर्माजी की चाय की दुकान पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की ली। बन-मक्खन और समोसा खाया। कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। उन्होंने कहा, “आज हम शर्माजी की चाय-मक्खन का लुत्फ उठाने आए हैं। चाय घर-घर से जुड़ा विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे चाय बेचने वाले के बेटे को देश की जनता ने प्रधानमंत्री बनाया। जिन्होंने कभी उनका मजाक उड़ाया था, आज वे राजनीतिक हाशिये पर हैं। इसलिए अब कोई चाय वाले का मजाक नहीं बनाता।” ‘यूपी विकसित भारत का मजबूत आधार बनेगा’ नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अपनी मेहनत और प्रतिभा के लिए पूरे देश में पहचाने जाते हैं। प्रदेश के युवाओं ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री मिलकर उत्तर प्रदेश को "उत्तम प्रदेश" बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी राज्य बनेगा। नितिन नवीन पहली बार लखनऊ आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार लखनऊ आए हैं। वह सुबह 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका स्वागत किया। उसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 42 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात थे। राजधानी में एक लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए। एयरपोर्ट से ओपन वैन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। शाम को मुख्यमंत्री आवास पर रात्रिभोज दिन के अंतिम कार्यक्रम में नितिन नवीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचेंगे। यहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होगी और रात्रिभोज के दौरान प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : CM योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बोले- फिर से सरकार बनेगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंच गए। नितिन नवीन का यह पहला यूपी दौरा है। एयरपोर्ट पर सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 42 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। राजधानी में एक लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुर्का पहने बदमाश 5 घंटे बाथरूम में छिपे रहे:झांसी में 2 लाख रुपए लूटे, फिल्मी अंदाज में बाइक से भागे
    Next Article
    कानपुर में बारिश थमते ही 1.8 डिग्री बढ़ा तापमान:दोपहर में तेज धूप निकली, 8 जुलाई तक शाम को छाएंगे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment