Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में NBRI में बोगनविलिया उत्सव:रंग-बिरंगे फूलों से सजा परिसर, छात्रों ने जमकर सेल्फी ली

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में शनिवार को दो दिवसीय बोगनविलिया उत्सव का शुभारंभ हुआ। 14 से 15 मार्च 2026 तक होने वाले इस उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी एन. के. एस. चौहान और प्रो.सुनील कुमार सिंह, निदेशक राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोवा ने संस्थान के वनस्पति उद्यान में किया। एनबीआरआई द्वारा आयोजित यह उत्सव वर्ष 2022 में शुरू किया गया था और कम समय में ही यह उद्यान प्रेमियों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों के साथ आमजन के बीच एक लोकप्रिय मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। हर वर्ष की तरह इस बार भी इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। शनिवार को बड़ी संख्या में बोगनविलिया प्रेमी पहुंचे। संस्थान के वैज्ञानिक-ई डॉ. के. जे. सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में कुल 64 प्रदर्शकों ने भाग लिया है । उत्सव के दौरान कुल 20 वर्गों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बोगनविलिया की विभिन्न किस्मों और सजावटी पौधों की प्रस्तुति शामिल है। एनबीआरआई के वनस्पति उद्यान में संरक्षित बोगनवेलिया की 300 से अधिक आकर्षक किस्में इस अवसर पर प्रदर्शित की गई हैं। इनमें ‘बेगम सिकंदर’, ‘शुभ्रा’, ‘डॉ. बी. पी. पाल’, ‘अर्जुन’, ‘अर्चना’, ‘मेरी पामर स्पेशल’, ‘लॉस बानोस वैरिगेटा’, ‘अरुणा’ तथा ‘डॉ. पी. वी. साने’ जैसी लोकप्रिय और दुर्लभ किस्में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। उत्सव में सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन की विभिन्न पहलों की जानकारी देने के लिए एक विशेष स्टॉल भी लगाया गया है। इस स्टॉल पर सजावटी पुष्पकृषि, डीहाइड्रेटेड फ्लोरल क्राफ्ट्स तकनीक तथा फूलों से जुड़े अन्य नवाचारों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे उद्यानिकी और फूलों की खेती से जुड़े लोगों को नई तकनीकों का लाभ मिल सके। महोत्सव का समापन 15 मार्च को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस समारोह में आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काम से लौट रहे युवक को दंबगों ने पीटा, VIDEO:पत्नी से भी की मारपीट, सहारनपुर में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
    Next Article
    लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़:ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं बची, जीआरपी-आरपीएफ ने संभाली व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment