Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काम से लौट रहे युवक को दंबगों ने पीटा, VIDEO:पत्नी से भी की मारपीट, सहारनपुर में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवक काम से लौट रहे पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है। पीड़ित काशिफ, पुत्र सलमान, निवासी पीर वाली गली नंबर-6, ने बताया कि वह काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकरम, निवासी पीर वाली गली नंबर-7, ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। काशिफ के अनुसार, अकरम ने कुछ जरूरी बात करने का बहाना बनाकर उन्हें गले में हाथ डालकर थोड़ी दूर ले गया। काशिफ का आरोप है कि इसके बाद अकरम ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। जब उनकी पत्नी नगमा मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काशिफ ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को इलाके का दबंग बताता है और कहता है कि यहां उसकी दादागिरी चलेगी। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने थाना मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत:हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल, बहन के घर से लौट रहे थे
    Next Article
    लखनऊ में NBRI में बोगनविलिया उत्सव:रंग-बिरंगे फूलों से सजा परिसर, छात्रों ने जमकर सेल्फी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment