Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ओवरलोडिंग वाहनों का चालान:43.79 लाख रुपए जुर्माना वसूला,16 फरवरी तक स्लीपर बसों की जांच होगी

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान छेड़ दिया है। संभाग में 1 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक चले विशेष प्रवर्तन अभियान में 82 ओवरलोड माल वाहनों का चालान किया गया, जबकि 78 वाहनों को विभिन्न थानों में सीज कर दिया गया। अब तक रिलीज किए गए वाहनों से 43.79 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग प्रभात पांडेय के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। विभाग का कहना है कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इससे राजस्व का भी नुकसान होता है। इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव कर रहे हैं। उनके साथ यात्री/मालकर अधिकारी एसपी देव, आभा त्रिपाठी और अनीता वर्मा की टीम सक्रिय रूप से जांच कर रही है। स्लीपर बसों पर भी शिकंजा, पहले दिन 6 बसों के चालान ओवरलोड माल वाहनों के साथ-साथ स्लीपर बसों पर भी परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शासन और मुख्यालय के आदेश पर 12 फरवरी से 16 फरवरी तक स्लीपर बसों की विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले ही दिन 6 स्लीपर बसों का चालान किया गया। इन बसों पर परमिट समाप्त होने या परमिट शर्तों के विपरीत माल ढोने के आरोप में कार्रवाई की गई। बॉडी, लंबाई और सुरक्षा मानकों की होगी जांच विभाग के मुताबिक, अभियान के दौरान बसों की बॉडी, लंबाई, इमरजेंसी एग्जिट, फायर सिलेंडर सहित सभी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जाएगी। नियमों के खिलाफ पाई गई किसी भी बस के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द करने की मांग:भाकियू ने राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन भेजा
    Next Article
    रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों का प्रदर्शन:प्रयागराज में PM को ज्ञापन भेजा, अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment