Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों का प्रदर्शन:प्रयागराज में PM को ज्ञापन भेजा, अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर हत्या के विरोध में प्रयागराज के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित वकीलों ने इस घटना को न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम सिटी) को सौंपा। अधिवक्ता हन्जला फारूकी के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं है, बल्कि कानून और न्याय की रक्षा करने वाले पूरे अधिवक्ता समाज को डराने का प्रयास है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक के न्याय और सुरक्षा का भरोसा कैसे कायम रहेगा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भले ही मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन ऐसे जघन्य अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करना, दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा और सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा देना शामिल है। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा नीति या अधिवक्ता संरक्षण कानून को प्रभावी रूप से लागू करने और कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई। अधिवक्ता हन्जला फारूकी ने इस अवसर पर कहा कि यह समय मौन रहने का नहीं, बल्कि न्याय के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाने का है। उन्होंने जोर दिया कि अधिवक्ता समाज हमेशा न्याय की रक्षा में अग्रणी रहा है, लेकिन आज उसे स्वयं सुरक्षा की आवश्यकता है। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल पटेल, समसुद्दीन, मोहम्मद अल्तमश, सरफराज अहमद, मोहम्मद जैद, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद वसीम, एम. हुसैन, अली, मोहम्मद तनज़ीम और रायसत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ओवरलोडिंग वाहनों का चालान:43.79 लाख रुपए जुर्माना वसूला,16 फरवरी तक स्लीपर बसों की जांच होगी
    Next Article
    बलरामपुर डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण:मनरेगा कर्मियों पर कार्रवाई, अभिलेख अपडेट न होने पर दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment