Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पकड़े गए चार आतंकियों में एक बुलंदशहर का:जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का निवासी, पाकिस्तान नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में पकड़े गए चार आतंकवादियों में से एक बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का निवासी निकला है। उसका नाम विकास उर्फ रौनक है, जो रविंद्र का पुत्र और शिकारपुर तहसील के गांव रजापुर, ग्राम पंचायत चांदौक का रहने वाला है। रौनक पिछले 10-15 सालों से हरियाणा में रह रहा था। सड़क दुर्घटना में मृत्यु पिछले दो साल से वह गाजियाबाद में निवास कर रहा था। लगभग एक वर्ष पहले रौनक के पिता रविंद्र के बड़े भाई विजेंद्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य गांव आए थे, जहां उन्होंने मकान और जमीन का बंटवारा किया था। इसके बाद गांव में पुरानी ईंटों से एक मकान भी बनाया गया था, जो बनने के बाद से बंद पड़ा है। परिवार के सदस्य, जिनमें रौनक भी शामिल है, कभी-कभी एक-दो महीने में गांव आते-जाते रहते थे। गांव में रौनक को विकास के नाम से जाना जाता है। गांव के राशन डीलर विनोद ने बताया कि रौनक का पूरा परिवार गांव से बाहर रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। गांव के अधिकांश लोगों को यही जानकारी है। रजापुर गांव, ग्राम पंचायत चांदौक का एक माजरा है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रौनक उर्फ विकास और उसके पिता रविंद्र का कोतवाली में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है। यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। दहशत फैलाने की साजिश एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी नंबरों से जुड़े थे। लखनऊ समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, रेलवे स्टेशनों और गाड़ियों में विस्फोट करने की फिराक में थे। आतंकियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल, बुलंदशहर निवासी विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है। साकिब इस गिरोह का सरगना है। इनके पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। उनकी जांच की जा रही है। एटीएस के मुताबिक, गिरोह ने लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल बॉक्स और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई थी। उनका मकसद 2 अप्रैल को बड़ा विस्फोट और बड़ी जनहानि करना था, जिससे दहशत फैल सके। आरोपियों को गिरफ्तार किया हालांकि, एटीएस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई और टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पाकिस्तान और विदेशी नेटवर्क से जुड़ा था गिरोह एटीएस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी साकिब उर्फ डेविल मेरठ के अगवानपुर गांव का रहने वाला है। वह नाई का काम करता था। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आ गया। एटीएस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी साकिब उर्फ डेविल मेरठ के अगवानपुर गांव का रहने वाला है। वह नाई का काम करता था। सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आ गया। कुछ संदिग्ध नंबरों से जुड़ा टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से वह पाकिस्तानी नेटवर्क, कट्टरपंथी समूहों और अफगानिस्तान के कुछ संदिग्ध नंबरों से जुड़ा। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल सुरक्षित और गुप्त बातचीत के लिए किया जा रहा था, जिससे देश विरोधी गतिविधियों की योजना बनाई जा सके और उसे अंजाम दिया जा सके। साकिब ने अपने गांव के ही अरबाब को इस नेटवर्क में शामिल किया। गिरोह का मुख्य उद्देश्य भारत में डर और अस्थिरता का माहौल पैदा करना था। इसके लिए आरोपी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, वाहनों और रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी कर रहे थे। गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में कई जगहों की रेकी की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर नगर सीट पर राजीव या राघव हैं मजबूत:कांग्रेस से मनीष, चंद्रजीत या डॉ. मुनीश हैं पहली पसंद; सपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    अयोध्या सीट पर विधायक वेद प्रकाश या कोई और:सपा से आशीष पांडेय, लीलावती कुशवाहा या पूर्व मंत्री मजबूत, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment