Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिस चौकी के सामने जोरदार प्रदर्शन:दिव्यांगों और छात्रों ने रोड जाम किया, दारोगा से तीखी नोकझोंक

    12 hours ago

    1

    0

    डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग का एक्टिंग करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला गरमा गया। गुस्साए दिव्यांगों और अन्य छात्रों ने आज शाम पारा थाना की मोहन रोड पुलिस चौकी के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। छात्रों की दारोगा से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में कुछ छात्राओं ने दिव्यांगों की एक्टिंग करके वीडियो बनाया। वीडियो पर दिव्यांगों के लिए असम्मानजनक बातें लिखीं। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसा करने वाली छात्राओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। देखिए 3 तस्वीरें… विश्वविद्यालय परिसर में रील बनाकर वायरल किया शिकायतकर्ता प्रहलाद सहित अन्य छात्रों ने मोहन रोड चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर की मांग की। छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सामान्य और दिव्यांग छात्रों को समावेशी शिक्षा के माध्यम से समान अवसर प्रदान करना है। कुछ छात्राओं ने इस उद्देश्य के विपरीत आचरण करते हुए दृष्टिबाधित और अस्थिबाधित दिव्यांगों की नकल की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के रैंप पर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाए छात्रों का कहना है कि यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का भी उल्लंघन है। उन्होंने मांग की है कि आरोपित छात्राओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पारा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि पूर्व में भी ऐसी गतिविधियों की शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस जांच के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रनियां में फैक्ट्रियों की राख से प्रदूषण:खुलेआम फेंकी जा रही राख, कानपुर देहात में लोगों की शिकायतें अनसुनी
    Next Article
    उन्नाव में पत्थरबाजी से लोग परेशान:कई दिनों से छतों-टीनशेड़ों पर गिर रहे पत्थर, लोग रातभर दे रहे पहरा, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment