Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पुलिस से भिड़े सपाई, बस पर चढ़े:बोले- पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घसीटा; कपड़े फटे-हाथ छिले

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने हजरतगंज चौराहे पर नीट परीक्षा लीक और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी, छात्र सभा और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। कई कार्यकर्ता पुलिस बस की छत पर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने सड़क पर घसीटा, इससे उनके कपड़े फट गए और हाथ छिल गए। प्रदर्शन की 4 तस्वीरें… भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव ने बताया कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। खाने-पीने की वस्तुएं भी लगातार महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती सहित कई भर्तियां पिछले कई वर्षों से लंबित हैं, लेकिन सरकार ओबीसी वर्ग के हक को लागू नहीं कर रही है और न ही उन्हें जॉइनिंग दे रही है। साथ ही, अखिलेश यादव द्वारा पत्रकार वार्ता में मुद्दा उठाने के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ही जाति के तीन लोगों को तीन विश्वविद्यालयों का कुलपति नियुक्त किया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप फाड़ दिए गए फाड़े गए कपड़े समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राज साहनी ने बताया कि जिस तरह से डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, उसके विरोध में हम समाजवादी लोग आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार हत्याएं और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन हमें बसों में भरकर ले जाने का काम किया। सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में विफल लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता जीतू कश्यप ने बताया कि आपने देखा, NEET का पेपर लीक हुआ, जिससे 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। लेकिन प्रधानमंत्री छात्रों से मिलने के बजाय मेलोनी को गिफ्ट देने में व्यस्त हैं। आखिर कोई प्रधानमंत्री ऐसा कैसे हो सकता है? इसी विरोध में आज हम 100 रुपए में डिग्री बेचने आए हैं। जब से भाजपा सरकार आई है, तब से 70-80 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। इससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है और नौकरी मिलने की उम्मीद खत्म होती जा रही है। सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। यह सरकार की बड़ी नाकामी है और सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में आज हम प्रदर्शन कर रहे हैं। ‘महंगाई की कैसी मार, सरकार नाकाम’ के लगाए नारे नीट परीक्षा रद्द और पेपर लीक, महंगे पेट्रोल डीजल, गैस के दाम , दूध के दाम की बढ़ोतरी और महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथ में पोस्टर लेकर पहुंचे जिस पर लिखा था 'महंगाई की यह कैसी मार, मजे में नेता जनता बेलाचार'। 'पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम सरकार नाकाम'।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'शपथ नहीं दिलाई तो 5-महीने में मेयर की पावर छीनी':ललित बोले- BJP में शामिल होने का ऑफर मिला, लेकिन उसूल नहीं बदलूंगा
    Next Article
    बागपत में अज्ञात शव मिला:नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ, पहचान में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment