Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पूरी गर्मी रात होगी अधिक गर्म:मार्च में सामान्य से अधिक रहेगा मौसम, 3 डिग्री तक रहेगी बढ़त

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 25 फीसदी रहा। मार्च में सामान्य से गर्म रहेगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों तक 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन सप्ताह के अंत से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, और सामान्य से अधिक तापमान का दौर जारी रहेगा। पूरी गर्मी रात होगी अधिक गर्म उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीट वेव की संभावना कम है। लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया ज्यादा धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच। खूब पानी पिएं, ओआरएस और नमक-चीनी का घोल लें। हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर ढककर निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी बोले- त्योहारों पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो जो नजीर बने
    Next Article
    जय जयकारा के साथ कैलाश खेर ने बांधा समा:कानपुर में 'तौबा-तौबा' पर थिरके कदम, तू ही किनारा, तू ही सहारा... गाने पर झूमे फैंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment