Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पति को लड़की के साथ होटल में पकड़ा:महिला ने VIDEO बनाया, पत्नी और प्रेमिका को लड़ते देख भागा युवक

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में एक महिला ने पति को लड़की के साथ होटल में पकड़ लिया। इस दौरान वह अपनी मां सहित 2 और महिलाओं को लेकर होटल पहुंची थी। काफी देर तक रूम का बेल बजाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो तेजी से खटखटाने लगी। इस दौरान मोबाइल फोन की वीडियो रिकॉर्डिंग चालू थी। होटल के कमरे में घुसते ही महिला देखती है कि पति के साथ अंदर घुसी लड़की कपड़े पहन रही थी। इस दौरान महिला उसे मारने दौड़ी, जिसके बीच में आकर पति ने उसे रोक लिया। महिला ने अपने पति और उस लड़की को गाली देनी शुरू कर दी। मारपीट होने लगी। पति को रंगेहाथ पकड़ने गई महिला एक बार दरवाजे के बीच में दब जाती है। महिला ने पति की शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी थाने में की है। उसने बताया है कि युवक के साथ 4 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। 2 तस्वीरें देखिए- बेटी होने के बाद पति का व्यवहार बदला घटना 3 मई की सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मेपल ट्री ओमैक्स मिनी होटल की है। यहां पहुंची महिला ने अपने पति को लड़की के साथ पाकर जमकर उत्पात मचाया। आलमबाग थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया है कि 5 फरवरी 2022 को उसकी युवक से लव मैरिज हुई थी। नवंबर 2025 में उनको एक बेटी हुई। महिला के मुताबिक, बेटी के जन्म के बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा, जिससे उसे पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक हुआ। वह इस बात का पता लगाने लगी। जैसे ही जानकारी मिली कि आज वह लड़की के साथ होटल पहुंचा है, वह भी कुछ महिलाओं और एक वकील के साथ पहुंच गई। काफी देर तक खटखटाने के बाद खुला दरवाजा महिला के अनुसार, होटल के एक कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बाद खोला गया। कमरे के अंदर उसके पति के साथ एक लड़की मौजूद थी, जो जल्दबाजी में कपड़े पहन रही थी। उसे देखते ही पति आगबबूला हो गया और उसने लड़की के साथ मिलकर उसकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। दरवाजे में दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। धक्का-मुक्की में वह फर्श पर गिर गईं। इसी दौरान वह लड़की के हाथ से सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गई। इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बेटे को NEET का पेपर दिलाने आए पिता की मौत : पटरी पार करते समय ट्रेन से कटा, औरैया से लखनऊ आया था औरैया से बेटे को लखनऊ NEET का पेपर दिलाने आए पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटा एग्जाम सेंटर के अंदर पेपर दे रहा था। एग्जाम शुरू होने के बाद पिता सेंटर से कुछ दूर ट्रेन की पटरी की तरफ चला गया। उधर से लौटते समय एक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में अवैध चर्च चल रहा:भाजपा नेता और हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता बोले- हर रविवार को प्रार्थना हो रही
    Next Article
    ललितपुर में जेल से छूटते ही आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार:LUCC चिटफंड घोटाले में करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment