Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार:सड़क पर चाकू से रेत दिया था गला; पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बाजारखाला इलाके में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 27 मई को ईदगाह गेट नंबर-12 के सामने एक महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान तकिया चांद अलीशाह निवासी 26 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई। वह रामनगर धोबीघाट निवासी मोहम्मद शाहीद की पत्नी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे पुलिस के अनुसार, चांदनी की शादी करीब सात साल पहले रामनगर धोबीघाट निवासी मोहम्मद शाहीद से हुई थी। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस का आरोप है कि इसी विवाद के चलते शाहीद ने धारदार चाकू से पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के पिता मोहम्मद शफीक की तहरीर पर बाजारखाला थाने में बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहीद को ऐशबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- लखनऊ में पति ने पत्नी को मार डाला : मायके में रह रही महिला को कॉल करके बुलाया, सुनसान जगह ले जाकर चाकू से गला रेता लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। दोनों का लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी 3 महीने से मायके में रह रही थी। आरोपी पति ने फोन करके मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में तेज आंधी-बारिश, बिजली से दीवार गिरी:कई मोहल्लों में पानी भरा; जगह-जगह पेड़ और खंभे गिरने से बिजली गुल
    Next Article
    यूपी के बाहुबलियों की क्राइम हिस्ट्री मामले सुनवाई:सरकार ने हाईकोर्ट में 42 लोगों की रिपोर्ट दी, 41 लोगों हिस्ट्री को समय मांगा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment