Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में राज्य स्तरीय योग ओलम्पियाड 2026 शुरू:राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का आगाज

    5 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से राज्य स्तरीय योग ओलम्पियाड प्रतियोगिता 2026 की शुरुआत हो गई। प्रदेश भर के सभी 18 मंडलों से चयनित छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। परिसर में सुबह से ही उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर जेडी लखनऊ मंडल डॉ प्रदीप कुमार, डीडीआर लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर, सह निरीक्षक (आंग्ल) मनीषा द्विवेदी, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष कुमार सिंह और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने योग को जीवनशैली का अहम हिस्सा बताते हुए छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन प्रस्तुति के आधार पर मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं अलग-अलग योगासन, संतुलन और लचीलेपन का प्रदर्शन कर रहे हैं। निर्णायक मंडल प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन तकनीक, संतुलन और प्रस्तुति के आधार पर कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षिका पूजा गुप्ता द्वारा किया जा रहा है, जो पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के समापन के बाद प्रेस रिलीज जारी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग और प्रतिभागियों में खासा उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रतियोगिता न सिर्फ प्रतिभाओं को मंच देगी, बल्कि योग के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेई की मेज पर बैठकर BJP पार्षद ने नारेबाजी की:कानपुर में बोले- क्षेत्र अंधेरे में है, विधानसभा चुनाव में क्या मुंह लेकर वोट मांगने जाएंगे
    Next Article
    गर्मी से परेशान बंदरों का तालाब में नहाने का VIDEO:एक साथ 12 से अधिक बंदर स्वीमिंग का आनंद लेते दिखे, पारा 42 डिग्री पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment