Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में राशन गोदाम में लगी भीषण आग:2 किमी दूर से दिख रहा धुआं, 3 फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव इलाके में गुरुवार को राशन गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। तेज लपटें और धुआं 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया-आग लगते ही गोदाम के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 4 तस्वीरें देखिए… लोगों ने खुद संभाली कमान केशव नगर की संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे आग बुझाने में शुरुआती देरी हुई और लपटें तेजी से फैलती चली गईं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि आग से कई घरों और सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर लीक की वजह से हादसा हुआ है। 2 जगह और लगी आग… 1. पराग डेयरी में लोहे के एंगल को काटते समय उठी चिंगारी: हजरतगंज थाना क्षेत्र में पराग डेयरी परिसर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लोहे के एंगल को काटते वक्त उठी चिंगारी से लगी। जिसके बाद उसने अपनी गिरफ्त में डीजल पाइप को ले लिया। देखते देखते आग परिसर में फैल गई। ठेकेदारों ने पहले आग को खुद से कंट्रोल करने की कोशिश की, नहीं बुझने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां तैनात रहीं। फायर स्टेशन अधिकारी राम कुमार सिंह के मुताबिक प्रखर नाम के व्यक्ति को स्क्रब का काम दिया गया था। काम के दौरान अचानक डीजल पाइप में आग लग गई, जिससे तेजी से लपटें फैल गईं। हालांकि समय रहते दमकल टीम ने हालात को नियंत्रित कर लिया। घटना के दौरान मीडिया कर्मियों को परिसर में जाने से रोक दिया गया। वहीं, हूटर बजाते हुए थार गाड़ी से कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिनकी गाड़ी पर एक्सपायरी विधानसभा पास लगा हुआ था। 2. प्रयागराज टावर में लगी आग: हजरतगंज की सरयू वीआईपी गेस्ट हाउस के सामने स्थित प्रयागराज टावर में अचानक आग लग गई। करीब 7 मंजिला इस टावर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शाम करीब 6 बजे बिल्डिंग के अंदर से पहले धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में फायर अलार्म बजने लगा, जिसके बाद ऑफिस में मौजूद लोग घबराकर तुरंत बाहर की ओर भागे और बिल्डिंग खाली कर दी। प्रयागराज टावर के ग्राउंड फ्लोर पर IDFC फर्स्ट बैंक का लोन सेंटर संचालित है, जबकि पहले फ्लोर पर टाइम्स ऑफ इंडिया, दूसरे फ्लोर पर नवभारत टाइम्स और तीसरे फ्लोर पर टाइम्स नाऊ का दफ्तर है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन एक गाड़ी बिल्डिंग के गेट पर ही बिजली के तारों के मकड़जाल में फंस गई। करीब आधे घंटे तक गाड़ी वहीं फंसी रही, जिससे आग बुझाने में देरी हुई। …………………………………… यह खबरें भी पढ़िए… लखनऊ की टॉपर न्यूरोलॉजिस्ट बनकर जिंदगी बचाना चाहती हैं:10वीं में अद्रिजा-आरोही बनीं टॉपर, 96.17% नंबर मिले; 6 घंटे की रेगुलर पढ़ाई की यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। लखनऊ में अद्रिजा चौरसिया और आरोही सिंह ने टॉप किया है। दोनों एलपीसी (LPS एसपी सिंह ग्रुप) राजाजीपुरम बी-ब्लॉक की छात्राएं हैं और प्रदेश के टॉप-10 में भी जगह बनाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दिनदहाड़े रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी का मर्डर:घर में अकेली थीं, पति दवा लेने गए थे; गमछा ओढ़े बदमाश घर में घुसा
    Next Article
    ललितपुर हाईस्कूल रिजल्ट प्रदेश में सबसे फिसड्डी:दसवीं में अमित और बारहवीं में माधव सिंह ने जिले में किया टॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment