Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह 8 बजे 36°C तापमान:दोपहर में 43°C पहुंचने के आसार, लू का अलर्ट; सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा पारा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शनिवार सुबह से तेज चटक धूप निकली है। तापमान सुबह 8 बजे 30 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में गर्म हवा के थपेड़े चलते रहेंगे। लू का अलर्ट है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 11 फीसदी रही। लखनऊ में लू का अलर्ट राजधानी लखनऊ में 25 और 26 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर और अलीगढ़ के साथ पूर्वांचल के हरदोई, वाराणसी और प्रयागराज में लू की स्थिति दर्ज की गई। अगले 2-3 दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में लू का असर बना रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्म रातें भी पड़ सकती हैं। हल्की बारिश के बाद मिलेगी राहत मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 अप्रैल से मौसम बदलने के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जो धीरे-धीरे पूर्वी यूपी की ओर बढ़ेगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे 27 अप्रैल के बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर राजेश प्रकाश ने जताई नाराजगी, दिया अल्टीमेटम:'ए' श्रेणी न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फरार सूरज कश्यप को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment