Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार:सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने फरार सूरज कश्यप को जेल भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में फरार चल रहे आरोपी सूरज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वार्ड नंबर-10, हमीद नगर पूरब मोहल्ला निवासी सूरज कश्यप पुत्र गुलाब को घुवास मोहल्ला क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा। यह गिरफ्तारी जघन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पीड़िता ने 1 अप्रैल को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। उसने बताया कि 29 मार्च की रात नशे का आदी सूरज उसके घर में घुस आया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। शोर मचाने पर पड़ोसी और उसका बेटा आए, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह अपने पति और बेटे के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई, तो सूरज ने हथौड़ी से उसके पति का सिर फोड़ दिया। इस हमले में पीड़िता को भी चोटें आईं। पुलिस जांच में मामला दुष्कर्म का निकला, जिसके बाद संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आरोपी सूरज कश्यप का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में 2011 से अब तक मारपीट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट और महिला अपराध से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल अशोक यादव शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह 8 बजे 36°C तापमान:दोपहर में 43°C पहुंचने के आसार, लू का अलर्ट; सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा पारा
    Next Article
    बलिया में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर शिक्षक बर्खास्त:21 साल से कर रहा था नौकरी, वेतन रिकवरी और FIR का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment