Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए, रुक-रुककर हो रही बारिश:आज यलो अलर्ट, 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो रही है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बादलों की गरज-चमक हो सकती है। दोपहर बाद हवा की स्पीड 40 किमी प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 3 तस्वीरें देखिए- गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 48 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी दर्ज की गई। तापमान में 3 डिग्री तक रहेगा उतार-चढ़ाव मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में दो उत्तरोत्तर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च को बारिश का एक दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश तक जाएगा। इसके बाद 28 मार्च को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 29 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से 29 से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में फिर से बारिश का दौर चलने की संभावना है। इन दोनों मौसम तंत्रों के कारण प्रदेश में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह से यलो जोन में AQI लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 101 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया है। इसमें तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 132, लालबाग 132, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज 101, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 84, गोमतीनगर 90 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 69 रहा है। जबकि, गुरुवार को 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 115 के साथ में यलो जोन में दर्ज किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में महिला की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने गलत ऑपेरशन का लगाया आरोप, नर्सिंग होम सील
    Next Article
    बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति सामान्य:डीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment