Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से छाए बादल, बारिश का यलो अलर्ट:ठंडी हवाएं चल रही हैं, दिन में तेज आंधी चलने की संभावना

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा के झोंके चल रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से जिले के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विज्ञान की तरफ से अनुमान जताया गया है कि दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.01 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। अब गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है मौसम विभाग ने आज लखनऊ के आसपास के इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है। यह बारिश धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैलती हुई पूरे सप्ताह (अगले कई दिनों तक) जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ईरान-अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है। इसके साथ अरब सागर से नमी भरी हवा आ रही है। इन दोनों की टक्कर से बादल बन रहे हैं और बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। यानी दिन पहले से ठंडा और राहत भरा महसूस होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ को हराकर दिल्ली टीम की पार्टी...VIDEO:समीर रिजवी ने जीत की खुशी में काटा केक, LSG टीम हैदराबाद पहुंची
    Next Article
    खनन माफिया ने पिकअप से पुलिस का बैरियर तोड़ा:पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे, सीसीटीवी में कैद में हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment