Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह धुंध के बाद निकली धूप:अलीगंज की हवा सबसे खराब, 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI यलो जोन में

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे पहले गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह लखनऊ के सभी 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 168 दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार शाम 5 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी आंकड़ों में शहर का औसत AQI 154 (यलो जोन) में रिकॉर्ड किया गया था। सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ के अधिकांश इलाके यलो जोन में बने हुए हैं, जबकि कुकरैल क्षेत्र की हवा सबसे साफ और ग्रीन जोन में दर्ज की गई है। वहीं, अलीगंज की हवा ऑरेंज जोन के साथ सबसे खराब हालत में है। शहर के अलग-अलग स्टेशनों का AQI पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब लखनऊ के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के प्रभाव से 22 नवंबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड में बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद चल रही ठंडी और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण पिछले 72 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हवा में नमी घटने से सुबह के घने कोहरे से भी लोगों को राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नमो घाट पर आज से सजेगी सुरों की महफिल:काशी भजन क्लबिंग से होगा गंगा महोत्सव का आगाज, चार दिन में 45 कलाकार देंगे प्रस्तुति
    Next Article
    बांदा में यूपी बोर्ड के 65 परीक्षा केंद्र तय:53 आपत्तियों के निस्तारण के बाद तीन नए स्कूल शामिल, पांच पुराने बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment