Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सचिवालय से रिटायर्ड महिला की हत्या:घर में हाथ-पैर बंधे मिले, बेटे-बहू के साथ रहती थी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सचिवालय से रिटायर्ड महिला की हत्या कर दी गई। उनकी लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। बहू ने जैसे महिला की लाश देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है। महिला घटना के समय घर पर अकेली थीं। उनके पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे-बहू और पोती के साथ रहती थीं। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। जबकि बहू ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। घटना शनिवार को निशातगंज इलाके की गली नंबर- 3 की है। 2 तस्वीरें देखिए… ग्राउंड फ्लोर पर परिवार, ऊपर किराएदार रहते हैं निर्मला देवी निशातगंज गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहती थीं। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब चार बजे बहू रंजना ने सास की लाश पड़ी देखी। इसकी सूचना फोन करके पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां घर के अंदर निर्मला का शव कमरे में पड़ा मिला। CCTV 2 घंटे के लिए बंद मिला पुलिस की जांच में घर में लगा सीसीटीवी कैमरा 2 से 4 बजे के बीच बंद मिला। इससे पहले की फुटेज में किराएदार ही मकान में अंदर-बाहर आते-जाते दिखे। हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम को भी बुलाया है। बहू बोली- मैं पति संग खरीदारी करने गई थी पुलिस बहू-बेटे और किरायेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहू रंजना ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह पति त्रिदेश के साथ खरीदारी करने गई थी। पुलिस पारिवारिक विवाद और लूट के एंगल पर जांच कर रही है। ………………………………. पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- नहीं मिलेगी रिहाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव को पैरोल पर रिहा करने से इन्कार कर दिया है। तीन बार विधायक रहे और बसपा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे यादव हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल की मोसाद क्यों है दुनिया की सबसे खूंखार 'किलर'? देखें अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा पोल कार के आर-पार हुआ:फर्रुखाबाद में एक बच्ची की मौत, 3 घायल; फर्रुखाबाद में पूरा परिवार ससुराल जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment