Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीजी सिटी में 20 एकड़ में बनेगा पार्क:28 करोड़ से विकसित होगा गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज, 300 सीटों का ओपन थियेटर बनेगा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सीजी सिटी में कैंसर अस्पताल के पास 20 एकड़ में ‘अर्बन पार्क–द गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज’ विकसित किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इस पार्क को 28 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कर रहा है। गुरुवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को पार्क को पांच इंद्रियों की थीम पर विकसित करने के निर्देश दिए। यह पार्क शहर का पहला ऐसा थीम पार्क होगा, जहां बच्चों और युवाओं को दृश्य, ध्वनि, स्पर्श, गंध और स्वाद से जुड़ा अनुभव एक ही स्थान पर मिलेगा। अलग-अलग इंस्टॉलेशन और उपकरणों के जरिए पांचों इंद्रियों को महसूस कराने की व्यवस्था की जाएगी। ग्रीन रूफ लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स एरीना पार्क में शहर की पहली ग्रीन रूफ लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसकी छत पर हरियाली विकसित की जाएगी, जो इसे खास पहचान देगी। इसके अलावा करीब 600 मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक और पाथ-वे तैयार होगा। बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, ओपन जिम और एक बड़ा स्पोर्ट्स एरीना भी बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स एरीना में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट जैसी सुविधाएं होंगी। इसे पार्क के किनारे विकसित किया जाएगा, ताकि बाहरी लोग भी सीधे प्रवेश कर सकें। एक एकड़ में वॉटर बॉडी, फ्रेगरेंस गार्डन करीब एक एकड़ क्षेत्र में आकर्षक वॉटर बॉडी बनाई जाएगी। इसके किनारे फ्रेगरेंस गार्डन विकसित होगा, जहां खुशबूदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लगभग 300 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथियेटर और फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा, जिससे यह स्थान सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों का केंद्र बन सके। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पार्क को आधुनिक शहरी जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किया जा रहा है, ताकि यह परिवारों, बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने। इकाना स्टेडियम के पास बनेगी 500 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे फाइन डाइन योजना के भूखंडों के पास डबल बेसमेंट मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया है। इसकी छत पर हरियाली विकसित की जाएगी और हॉर्टीकल्चर कार्य कराया जाएगा। यहां एक साथ 500 से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे। उपाध्यक्ष ने मीडियन पर फूलदार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। 38 करोड़ से बनेगा डेढ़ किमी लंबा नाला योजना क्षेत्र में जल निकासी के लिए करीब 38 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ किलोमीटर लंबा नाला बनाया जा रहा है। इकाना स्टेडियम और वेटलैंड के पास निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष ने सुरक्षा के लिहाज से इसे कवर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएसआई टावर में लिफ्ट संचालन में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित संस्था मेसर्स असलम आगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा और प्रभारी अधिकारी अर्जन विपिन शिवहरे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट का भागे जोड़ों की सुरक्षा को लेकर आदेश:घर से भागे जोड़ों को सेफ़ हाउस समेत सुरक्षा उपायों पर ​​अधिकारियों का कर्तव्य
    Next Article
    मेरठ में हिन्दू युवती के साथ पकड़ा मुस्लिम युवक, हंगामा:पुलिस ने स्थिति को संभाला ,बजरंग दल ने की करवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment