Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक पारा:मार्च में ही वार्म नाइट जैसे हालात, तालकटोरा की एयर क्वालिटी खराब

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के साथ में रात में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। आज सुबह से तेज धूप निकली है। हल्की हवा भी चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मार्च में ही वार्म नाइट जैसी स्थिति गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। वार्म नाइट जैसी स्थिति होने से लोगों को पंखा, कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 22 फीसदी रही। न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़त 1 मार्च को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। पिछले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़त के साथ में न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री तक की बढ़त हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह के अंत से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। सामान्य से अधिक तापमान का दौर जारी रहेगा। इस बीच मार्च के अंत तक भीषण गर्मी का दौर बढ़ेगा। पूरी गर्मी रात होगी अधिक गर्म उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अप्रैल मई में लू की संख्या बढ़ेगी अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीट वेव की संभावना कम है। लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं। तालकटोरा का AQI खराब जोन में लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI यलो जोन में 160 रहा है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI सबसे खराब ऑरेंज जोन में 206 रहा। लालबाग 195, अलीगंज 190, गोमती नगर का AQI 172 और कुकरैल 112 के साथ यलो जोन में दर्ज किया गया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 83 दर्ज किया गया। गुरुवार शाम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का AQI यलो जोन में 137 दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुमराह की आग और संजू-ईशान के तूफान में उड़ा इंग्लैंड:कानपुर में फैंस बोले-अब कीवियों से हिसाब चुकता करने को तैयार सूर्यकुमार की सेना
    Next Article
    विदेश में फंसे लोगों के लिए अपील:नसीम बोलीं-मुल्क के लोग कहीं भी हैं सुरक्षित रहें, रमजान में दुआ है वो जल्द वापस सलामत आएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment