Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा तापमान:आज और कल पड़ेगी भीषण गर्मी, 29 जून से राहत मिलने की संभावना

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में हीट वेव का दौर जारी है। सुबह से गर्म हवा के थपेड़े चल रहे हैं। तेज चटक धूप के चलते तपन और उमस के बीच लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में दोपहर के समय में पारा अपने अधिकतम स्तर पर दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 70 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 32 फीसदी दर्ज किया गया। लखनऊ समेत प्रदेश में भीषण लू लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जून तक प्रदेश के लोगों को इस तपती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके तुरंत बाद एक बड़ी राहत की खबर भी है। 29 जून से राज्य में झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होने जा रहा है, जिससे मानसून की एंट्री के लिए रास्ते खुल जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में बारिश न होने की वजह से गर्मी ने तेवर कड़े कर रखे हैं। राजधानी लखनऊ समेत बांदा, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में भी लोग लू से बेहाल हैं। 29 जून से बदलेगा मौसम, आ रहा है मानसून मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत होगी। 30 जून को बारिश की रफ़्तार और दायरा बढ़ेगा, जिससे पूरे प्रदेश में पानी गिरेगा। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा और बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत:सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने रैली को दिखाई हरी झंडी
    Next Article
    झांसी में टेम्प्रेचर 35℃:आसमान में बादल छाएं, बारिश के आसार,रात को हुई थी बूंदाबांदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment