Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सोना-चांदी कारोबारी ने खुद को मारी गोली:राइफल बरामद; बहू से चल रहा था दहेज का केस, आज पेशी थी

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सोने-चांदी के कारोबारी ने खुद को लाइसेंसी राइफल से गोली मार ली। घर के पहली मंजिल के कमरे में उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से लाइसेंसी राइफल बरामद हुई है। घटना बुधवार सुबह पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहा स्थित भपटामऊ में हुई। मृतक की पहचान सरदार कप्तान सिंह (55) के रूप में हुई। कप्तान सिंह की बहू का दहेज का केस चल रहा है। बुधवार को पेशी थी। इसको लेकर वह परेशान चल रहे थे। पुलिस का भी मानना है कि इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया है। देखिए 3 तस्वीरें… घर की पहली मंजिल पर मारी गोली सरदार कप्तान सिंह भपटामऊ में परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह वह घर की पहली मंजिल पर बने पीछे के कमरे में गए। वहां लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सरदार कप्तान सिंह खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। आज बहू के दहेज के केस की तारीख थी जानकारी के अनुसार, सरदार कप्तान सिंह मूल रूप से कासगंज के रहने वाले थे। उनके चार बेटे हैं। इनमें से दो बेटे विनायक और कुलदीप अपनी पत्नियों के साथ भपटामऊ में ही रहते हैं। अन्य दो बेटे अजय और पवन कासगंज में रहते हैं। पवन की पत्नी मोहिनी का दहेज से जुड़ा मामला कासगंज न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी बुधवार को पेशी थी। इसी कारण परिवार के अधिकांश सदस्य कोर्ट गए हुए थे। घटना के समय घर में मौजूद दोनों बहुएं अपने-अपने कमरों में थीं। इसी दौरान सरदार कप्तान सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। बेटे-बहू के साथ रहते थे सूचना पर बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए। सरदार कप्तान सिंह के घर के बाहर पुलिस तैनात है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी एंगल पर जांच चल रही है। --------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में हज यात्रियों को भगवा झंडी दिखाकर रवाना किया:फूट-फूटकर बच्चे रोए, भारत का पहली बार हज में AI का इस्तेमाल सरोजनीनगर स्थित मोहम्मद अली मियां हज कमेटी ऑफ इंडिया हज हाउस से हज यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना हुआ। इसमें 427 हज यात्री शामिल हैं। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद और धर्मगुरुओं ने हरी व भगवा झंडी दिखाकर हज यात्रियों की बस को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:पुलिस टांगकर ले गई ईको गार्डन; प्रदर्शनकारियों ने घूम-घूमकर कर मांगा भीख
    Next Article
    बारात में नाच रहीं महिलाओं को चुड़ैल कहने वाला गिरफ्तार:बोला- माफ कर दो, गलती हो गई; बरेली में थाने से लंगड़ाते हुए निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment