Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुपरमार्केट में देर रात लगी आग:3 दुकानें जलकर खाक, 4 फायर टेंडरों की मदद से पाया गया काबू, एक घंटे चला रेस्क्यू

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित लालबाग सुपरमार्केट में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग दया निधान पार्क के पास स्थित तीन दुकानों में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग के अनुसार, रात 1:12 बजे हजरतगंज फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी रामकुमार रावत दो फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था और ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग की गंभीरता को देखते हुए अमीनाबाद और आलमबाग फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल चार फायर टेंडरों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। बताया गया कि तीनों दुकानें अनंत राम पुत्र मुनेश्वर निवासी खंडारी बाजार की हैं। दुकानों में खाने-पीने का सामान तैयार किया जाता था, जिसे बाद में सड़क किनारे ठेलों पर बेचने का काम होता था। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, फायर विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इन 2 जगहों पर भारी सामान रखने से घर में कभी नहीं टिकती खुशियां
    Next Article
    स्विमिंग पूल में डूबा 7 साल का बच्चा, मौत:मेरठ में हादसा, बच्चे की शिनाख्त में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment