Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शाइन सिटी के निदेशक समेत 4 पर FIR:6 माह में रकम डबल करने का दिया झांसा, 16.41 लाख हड़पे

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर थाने में शाइन सिटी कंपनी के निदेशक राशिद नसीम समेत 4 लोगों के खिलाफ 16.41 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। हजरतगंज के गुरु रविदास नगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में उनकी मुलाकात कंपनी के अधिकारी विक्रम सिंह यादव से हुई थी। विक्रम उन्हें गोमतीनगर स्थित कंपनी के दफ्तर ले गए, जहां उनकी पहचान राशिद नसीम और अधिकारी राहुल शर्मा से कराई गई। रकम दुगनी करने का झांसा दिया आरोप है कि राशिद नसीम ने उन्हें शाइन सिटी और बिटकॉइन में निवेश करने पर 6 माह में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। प्लॉट, एसयूवी और अन्य कीमती उपहार देने का भी दावा किया। मुकेश के मुताबिक, वह आरोपियों की बातों में आ गए और 15 मई 2017 से 5 मई 2019 के बीच कुल 16.41 लाख रुपए हरअदिति बिजनेस फर्म के खाते में जमा कर दिए। तय समय बीतने के बाद भी न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही वादा की गई सुविधाएं। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी पहले टालमटोल करते रहे, बाद में धमकाने लगे। गोमतीनगर थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर राशिद नसीम, विक्रम सिंह यादव, राहुल शर्मा और संबंधित फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरधना में संपूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी ने की अध्यक्षता:अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण शिकायत निवारण के निर्देश
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर मेरठ में विवाद, दो गुट आमने-सामने:भाजपा संगठन पर शोभायात्रा का स्वरूप छोटा करने का आरोप, अनुमति को लेकर खींचतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment