Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में श्री श्याम निशानोत्सव का दूसरा दिन:'जमघट म्हारे श्याम का' भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ऐशबाग स्थित तिलकनगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 44वां श्री श्याम निशानोत्सव मनाया जा रहा है। 'जमघट म्हारे श्याम का' भजन संध्या के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर रंगबिरंगी रोशनी से सजा दरबार बनाया गया था। खाटू नरेश की प्रतिमा स्वर्ण कमल वाले सिंहासन पर विराजमान हैं । प्रतिमा को मोर पंख का स्वर्ण मुकुट, तिलक, हीरा-पन्ना और मोतियों से सुसज्जित बागा पहनाया गया। परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। देवी-देवताओं और टेराकोटा कला की नक्काशी की गई लगभग 50 फुट ऊंचे और 111 फुट चौड़े दरबार के दोनों ओर पवनसुत हनुमान और श्याम ध्वज स्थापित किए गए थे। दरबार की दीवारों पर देवी-देवताओं और टेराकोटा कला की नक्काशी की गई हैं । यहां पुरी के भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर सकते हैं ।भजन संध्या में संजय शर्मा, लव अग्रवाल, अरविंद सहल और कुमार मुकेश ने प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली उन्होंने 'मन की बाता सांवरिया से…', 'तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे…', 'ए श्याम तेरे हम जबसे दीवाने हो गए…' और 'किसी की नैया का मांझी बन जाता है…' जैसे भजन गाए।उत्सव के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली।मंडल द्वारा भजन गायकों और सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मासूम की मौत:चालक समेत परिवार के 4 घायल, फर्रुखाबाद में शादी से लौटते समय हादसा
    Next Article
    मां विन्ध्यवासिनी विवि की पहली परीक्षा संपन्न:तीन जिलों के 99 केंद्रों पर 37171 विद्यार्थी हुए शामिल, 20 नोडल केंद्र बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment