Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शराब की नई दुकान खुलने पर विरोध:लेखराज मार्केट में व्यापारियों क्षेत्रीय लोगों ने जताई नाराजगी , महिला सुरक्षा को खतरा बताया

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में शराब की दुकान खुलने पर विरोध प्रदर्शन। विकास नगर स्थित लेखराज पन्ना मार्केट में नई वाइन शॉप (रिटेल आउटलेट) खुलने के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। विकास नगर आदर्श व्यापार मंडल के साथ स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान को बंद करवाने की मांग किया। लोगों को कहना था की मार्केट में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि जहां शराब की दुकान खोली जा रही है, उसके बगल में ही मंदिर है। उन्होंने बताया कि यह आउटलेट पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन करके खोला जा रहा है। बाजार में महिला , बच्चे और बुजुर्ग सब आते हैं दुकान खोलने से उनकी सुरक्षा को खतरा होगा सतह ही माहौल बिगड़ने का डर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन ने अपर जिलाधिकारी (ट्रांस गोमती) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी लिखित शिकायत दी है। संजय गुप्ता ने कहा उन्होंने कहा कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा और दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग करेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दुकान बंद नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा , क्षेत्र के सभी व्यापारी सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद फुरकान, डा. गौतम साहनी, डॉ. मनीष सक्सेना, डॉ. स्वाति गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मेडिकल एजेंसी पर औषधि विभाग का छापा:टीम ने मांगे रिकॉर्ड तो नहीं दिखा पाए संचालक, जांच में छह दवाइयां मिली संदिग्ध
    Next Article
    सीओ सिटी ने देर रात खुली दुकानों पर की सख्ती:दुकानदारों से बातचीत की, रात 11 बजे के बाद बंद करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment