Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग:2 कमरों में रखा सामान जलकर खाक, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंचीं

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के वजीरगंज थानाक्षेत्र में शनिवार यानी 11 अप्रैल को सुबह एक मकान में आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिससे दो कमरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। देखिए 2 तस्वीरें… सुबह 11 बजे मिली थी सूचना एफएसओ चौक पुष्पेंद्र कुमार यादव ने बताया फायर स्टेशन चौक को सुबह 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां और हजरतगंज फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर रवाना की गई। मौके पर पहुंची टीम ने देखा नबी उल्लाह रोड स्थित नई बस्ती रीवर बैंक कॉलोनी निवासी मोहम्मद शरीफ के घर की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। आग कॉपी-किताब और जनरल स्टोर के सामान में तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग के अनुसार आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सकरी गलियों की वजह से हुई दिक्कत फायर टीम सूचना पर समय रहते पहुंच गई हालांकि सकरी गलियां होने की वजह से घटनास्थल पर पहुंचने में समय लग गया। कई पाइप जोड़कर राहत कार्य शुरू किया गया। इसके बाद 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक को मारी गोली:गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री आवास घोटाले का खेल:पक्के मकानों को खाली जमीन दिखाकर दोबारा ले रहे सरकारी धन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment