Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:निकाह से मुकरा; बोला- धर्म बदलोगी तभी करूंगा शादी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए धर्म परिवर्तन की शर्त भी रखी थी। पीड़िता ने 26 फरवरी को थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने उससे शादी का भरोसा दिलाया। इसी झांसे में आकर वह उसके संपर्क में रही। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि धर्म बदलोगी तभी शादी करूंगा। मुखबिर की सूचना पर दबोचा मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुरदहिया आदर्श नगर मल्लपुर इलाके से आरोपी शादाब अंसारी (25) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पीड़िता को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:6 IAS-PCS अफसरों का तबादला, ललितपुर के ADM राजेश श्रीवास्तव को गोरखपुर मंडल भेजा गया
    Next Article
    बारात में डांस करते हुए गिरा शख्स, मौत:भतीजे की शादी में शामिल होने आया था, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment