Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की सूचना; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक आलमबाग में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी लंगड़ा फाटक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कैंपल रोड स्थित रीफा कॉलोनी ठाकुरगंज निवासी नितिन कुमार (28) पुत्र ज्ञान प्रकाश एक निजी कंपनी में काम रहते थे। परिवार में मां प्रतिमा सिंह और छोटा भाई वैभव हैं। परिजनों के मुताबिक नितिन गुरुवार रात आलमबाग के होटल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब 1 बजे वो वापस लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने मानवता दिखाते हुए नितिन को तत्काल लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उनकी जान नहीं बच सकी। डिलीवरी बॉय ने ही नितिन के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में संभवतः ब्रेजा कार शामिल थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहगंज में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन:श्री रामचरितमानस पर आधारित, दूसरे दिन उमड़े 25 हजार श्रद्धालु
    Next Article
    हाथरस में कांवड़ यात्रा जारी, हजारों श्रद्धालु शामिल:कल मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, सिकंद्राराऊ-मथुरा रोड पर सबसे ज्यादा भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment