Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहगंज में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन:श्री रामचरितमानस पर आधारित, दूसरे दिन उमड़े 25 हजार श्रद्धालु

    13 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जनपद के शाहगंज कस्बे में नौ दिवसीय श्री रामकथा का भव्य आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के दूसरे दिन लगभग 25,000 श्रोताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। शाहगंज के लोगों का कहना है कि वे पिछले दस वर्षों से इस प्रकार के भव्य आयोजन का प्रयास कर रहे थे। अब जाकर उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि उनके नगर में श्री रामचरितमानस पर आधारित रामकथा का आयोजन संभव हो सका। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंडाल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर बैठे श्रद्धालु भी कथा को सुन और देख सकें। बाहर श्रद्धालुओं के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन समिति के सदस्य सुमित आनंद और दिनेश अग्रहरि ने बताया कि वर्षों की मेहनत के बाद यह आयोजन संभव हो पाया है। दूसरे दिन की कथा में राजन महाराज ने शिव-विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब भगवान शंकर का विवाह माता पार्वती से हो रहा था, तब बारात में भूत-प्रेत, गण और नागों की टोली शामिल थी। भोलेनाथ का श्रृंगार श्मशान की भस्म से किया गया था और आभूषणों के स्थान पर सर्प सुशोभित थे। भगवान शंकर के इस अद्भुत और अलौकिक स्वरूप को देखकर माता पार्वती की माता मैना देवी मूर्छित हो गई थीं। कथा का ऐसा सजीव वर्णन सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी कैद रामलीला मैदान में आयोजित इस कथा में आसपास के लगभग 50 गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन की भव्यता को ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी कैद किया गया। गौरतलब है कि गोरखपुर में आयोजित कथा के दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर हुई धक्का-मुक्की के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था और कुछ विवाद की स्थिति भी बनी थी। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए शाहगंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजन जी महाराज की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और उनके साथ पुलिस की एक टीम तैनात की गई है। कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से कथा का रसपान कर रहे हैं और वातावरण राममय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी:मनरेगा बचाओ अभियान के तहत होगा प्रदर्शन, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष ने की घोषणा
    Next Article
    लखनऊ में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय की सूचना; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment