Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा:कुचलते हुए निकल गया पहिया; सिर फटा, पुलिस CCTV खंगाल रही

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया। टक्कर के बाद साइकिल सवार सड़क पर गिर गया और गाड़ी का पिछला पहिया उसके सिर से गुजर गया। इससे भेजा सड़क पर बिथर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सैरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2:45 बजे हुई। मृतक की पहचान सरैंया के रामचंद्र लोधी (82) के रूप में हुई। रामचंद्र साइकिल से IIM रोड स्थित प्लाट पर जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सैरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक ड्राॅइवर की तलाश कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए… गाय को चारा देने जा रहे थे बीकेटी के सरैंया गांव से रामचंद्र IIM चौराहे के पास स्थित अपने प्लाट में गाय को चारा देने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके परिवार में चार बेटे रोहित, रंजीत, रवींद्र और रूपेश और पत्नी कुन्ती लोधी हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। ……………………………. ये खबर भी पढ़िए… ग्राउंड रिपोर्ट - KGMU से नवाब के जमाने की 5 मजारें हटेंगी : सेवादार बोले- मरीजों के लिए दुआ मांगते हैं, विधायक की धमकी- बुलडोजर मेरे ऊपर से गुजरेगा KGMU परिसर से 5 मजारें हटाई जाएंगी, इसका नोटिस भी चस्पा हो चुका है। इनमें 3 बड़ी मजारें ऐसी हैं, जिनकी वजह से एम्बुलेंस और मरीजों को आने-जाने में दिक्कत होती है। ये मजारें 3400 वर्गफीट में एरिया में हैं। KGMU की नोटिस के बाद से माहौल गर्म हो गया है। मौलानाओं ने प्रशासन को हटाने की चुनौती दी है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 22 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:सराय भीखी और द्रोपती घाट क्षेत्र में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, FIR की तैयारी
    Next Article
    नोएडा में टावर की मरम्मत कर रहा मजदूर बाल-बाल बचा:तीन तारों के सहारे लटका, फ्लैट की बालकनी से ऊपर खींचकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment