Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तेज धूप से बढ़ा तापमान, फिर बदलेगा मौसम:7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, पूरे प्रदेश में दिखेगा असर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप के चलते तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में हल्के बादलों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह समान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 81 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 41 फीसदी दर्ज की गई। अभी सामान्य रहेगा मौसम पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग में रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके कमजोर पड़ने के साथ 06 अप्रैल को प्रदेश के मौसम में आंशिक सुधार के कारण तापमान में मामूली बढ़त के साथ ही 07 अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश के पश्चिमी भाग से शुरू करके मध्यवर्ती भाग तक पहुंचने के आसार हैं। 08 अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करने के बाद 09 अप्रैल से कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में फिर 3-5°C की प्रभावी गिरावट आने और उसके बाद 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम सामान्य बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला:बकरियां चराने के बाद लापता हुआ, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    प्रयागराज में रात भर ठंडी हवाएं, दिन में कड़क धूप:दिन और रात के तापमान में 5°C का अंतर, फिर बदल सकता है मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment